पुजारी के खिलाफ रेप केस दर्ज: शादी का वादा कर 15 सालों तक बनाए फिजिकल रिलेशन, अब बोला- तुम 10 साल बड़ी, नहीं कर सकता शादी

Sunday, Oct 12, 2025-02:25 PM (IST)

इंदौर: एरोड्रम पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर साईं मंदिर के पुजारी अमरकांत दुबे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

PunjabKesari, Indore, Temple Priest, Fraud Marriage, Police Case, Widow Exploitation, Amar Kant Dubey, Women Safety, Crime News, MP News, Law and Order, Social Awareness, Temple Controversy

पीड़िता ने बताया कि वह ब्यूटी पार्लर चलाती हैं और 2005 में उनके पति का निधन हो गया था। इसके बाद वह अपने घर के पास स्थित साईं मंदिर में नियमित दर्शन के लिए जाती थीं। जनवरी 2010 में उनकी पहचान अमरकांत से हुई और बातचीत व मुलाकातें बढ़ीं।

महिला का कहना है कि अमरकांत ने उन्हें शादी का वादा किया, लेकिन समय के साथ वह शादी के लिए तैयार नहीं हुआ और बार-बार टालता रहा। 4 अगस्त को महिला ने बच्चों की शादी और समाज में तानों की बात उठाई, तो अमरकांत ने कहा कि महिला उससे 10 साल बड़ी है और इसलिए शादी नहीं कर सकता। इसके बाद उसने खुद के लिए विवाह के रिश्ते देखना शुरू कर दिए। महिला ने अंततः शनिवार को एरोड्रम थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News