सतना में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश फेल, रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची मां तो भागा आरोपी

Thursday, Aug 22, 2024-01:51 PM (IST)

सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय एक मासूम बच्ची को आरोपी चंदन सिंह उठाकर अपने घर ले गया था। परंतु बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पीड़ित बच्ची की मां पहुंच गई। पीड़िता ने मां को बताया कि आरोपी उसके साथ गलत काम कर रहा था। बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया।

टीआई योगेन्द्र सिंह परिहार के मुताबिक, उचेहरा क्षेत्र का एक परिवार कुछ समय पहले सतना आकर सिविल लाइन क्षेत्र में किराए पर आकर रह रहा था। इस परिवार की बच्ची बुधवार दोपहर को लगभग ढाई बजे घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले आरोपी चंदन सिंह (45) की नीयत बिगड़ गई। उसने बच्ची को अकेले देखकर खिलाने के बहाने उठा लिया और सूनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। लेकिन इस दौरान बच्ची के रोने की आवाज सुनकर माता-पिता उसे खोजते हुए मौके पर पहुंच गए, जिनको देखकर आरोपी घबरा गया और मासूम को छोडकर भाग निकला। इसके बाद परिजनों ने बिना देरी पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने अलग अलग टीमें दौड़ाई और कुछ घंटों की मेहनत के बाद आरोपी पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News