BJP विधायक का विवादित बयान, ‘भारत में नेपाल जैसे हालात, गृहयुद्ध छिड़ सकता है...

Friday, Sep 12, 2025-12:31 PM (IST)

गुना: मध्यप्रदेश के गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। राज्य स्तरीय जूडो और बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए शाक्य ने कहा कि नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे हालात अब भारत में भी बन सकते हैं। यहां कभी भी गृहयुद्ध जैसी स्थिति खड़ी हो सकती है। उन्होंने आगे सुझाव दिया कि 18 से 30 साल तक के युवाओं को अनिवार्य रूप से मिलिट्री ट्रेनिंग दी जानी चाहिए।

PunjabKesari , BJP MLA, Panna Lal Shakya, Controversial Statement, Civil War Remark, Guna News, Madhya Pradesh Politics, Congress Reaction, Abhay Tiwari, Military Training for Youth, BJP vs Congress

कांग्रेस ने साधा निशाना
विधायक के बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभय तिवारी ने इसे सेना की गरिमा के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा, ‘हमारी सेना दुनिया की सबसे अनुशासित सेनाओं में से एक है। इसे किसी राजनीतिक एजेंडे या युवाओं पर थोपना बर्दाश्त नहीं है।’ तिवारी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता अब भाजपा से ऊब चुकी है। इसी हताशा में विधायक ने ऐसा बेतुका बयान दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News