कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान MP के दतिया में चली गोली, एक युवक घायल, मचा हड़कंप

Thursday, Aug 08, 2024-06:06 PM (IST)

दतिया (नवल यादव) : मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान गोली चलने से हड़कंप मच गया। यह प्रदर्शन एसपी दफ्तर के बाहर चल रहा था। इसी दौरान फायरिंग हो गई। गोली प्रदर्शन कर रहे एक युवक को लगी, जो गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जहां एसपी दफ्तर के बाहर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में हल्लाबोल कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। गोली चलने के बाद पुलिस ने बंदूक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के एसपी दफ्तर में ज्ञापन देने पहुंचे थे। जैसे ही वे वहां से रवाना हुए उनके जाते ही युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रामू गुर्जर पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली

रामू गुर्जर के भाई के कान को छूते हुई गोली निकल गई। रामू गुर्जर के भाई ने भी बंदूक से गोली चलाई। फायरिंग होते ही वहां पर अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि जीवाजी विश्वविद्यालय सम्बद्धता फर्जीवाड़े के खिलाफ एनएसयूआई प्रदर्शन कर रही है। एनएसयूआई छात्र नेता भूख हड़ताल पर बैठे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News