इंदौर में 50 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 5 की मौत, कई घायल

Thursday, Jun 23, 2022-08:56 PM (IST)

इंदौर(गौरव कंछल) : इंदौर में गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां 50-60 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खा में पलट गई। हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। 

PunjabKesari

PunjabKesari


बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। इसी दौरान सिमरौल थाना क्षेत्र के भैरव घाट के पास संतुलन खोने के बाद पलट गई 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरते ही बस पलटी मार गई उलटी हो गई। फिलहाल हादसे के मुख्य कारणों का पता नहीं चल पाया है।

PunjabKesari

PunjabKesari

घटना की जानकारी लगते ही इंदौर कलेक्टर सहित आला अधिकारी, पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि बस में सवार करीब दो दर्जन यात्री घायल हुए हैं। यात्रियों को खाई से निकाला जा रहा है। सभी घायलों को आसपास के अस्पताल भर्ती कराया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News