Punjab Kesari MP ads

MP : रायसेन में खाई में पलटी गाड़ी, 6 की मौत, दूल्हा-दुल्हन समेत 3 घायल

Monday, Apr 21, 2025-12:08 PM (IST)

रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार की सुबह एक मल्टी-यूटिलिटी वाहन (एमयूवी) के पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे ने बताया कि यह घटना सुबह करीब सात बजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सड़क के किनारे, भोजनालय के पास हुई। मृतकों में 2 साल की मासूम भी शामिल है, वहीं दूल्हा-दुल्हन घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौ लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद एमयूवी में पटना से इंदौर लौट रहे थे। अधिकारी ने बताया कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन पलट गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान महिला चंदा देवी (60) उदयपुर राजस्थान, सरिता पत्नी रवि खोलवाल (25) चंदन नगर इंदौर, एक बच्ची तस्वी उर्फ चीनू (2) इंदौर और तीन पुरुषों मोहनलाल कुरील (68), दूल्हे का भाई नरेंद्र (30) इंदौर और ड्राइवर सुनील के रूप में हुई। घायलों में शामिल दीपक चोपड़ा दूल्हा है और संगीता दुल्हन है। उनका इलाज रायसेन के जिला अस्पताल में चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News