Punjab Kesari MP ads

MP में काली स्कॉर्पियो से डेढ़ करोड़ की नकदी जब्त, सरपंच समेत UP के दो लोग गिरफ्तार

Wednesday, Oct 14, 2026-06:44 PM (IST)

मंदसौर (अशोक परमार) : मंदसौर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की काले रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन कार से 1 करोड़ 29 लाख रुपये की नकदी जब्त की है। कार की बॉडी में गुप्त स्थान बनाकर यह रकम छिपाई गई थी। मामले में ग्राम बरखेड़ा उदा के सरपंच भवानीशंकर मीणा सहित उत्तर प्रदेश के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब नकदी के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। मुखबिर की सूचना पर विशेष टीम ने दी दबिश। पुलिस के अनुसार, एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देशन में गठित विशेष टीम को सूचना मिली थी कि शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा उदा में सरपंच भवानीशंकर मीणा के घर के पीछे बने बाड़े में बिना नंबर की स्कॉर्पियो-एन कार खड़ी है। सूचना में कार में कथित मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित रकम छिपाकर रखने की आशंका जताई गई थी।

PunjabKesari

पुलिस ने पूछताछ में उनकी पहचान भवानीशंकर मीणा निवासी बरखेड़ा उदा, मोहम्मद इस्लाम पठान और सूर्य प्रकाश निवासी जिला बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों को अभिरक्षा में लेकर कार जब्त कर ली। पुलिस तीनों व्यक्तियों और स्कॉर्पियो को शामगढ़ थाने लेकर पहुंची। कार की बारीकी से तलाशी लेने के लिए मैकेनिक को बुलाया गया। मैकेनिक की मदद से कार की बॉडी खोलकर जांच की गई तो उसमें बनाए गए गुप्त स्थानों से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। पुलिस ने कुल 1 करोड़ 29 लाख रुपये जब्त किए हैं।

PunjabKesari

नकदी के स्रोत की जांच शुरु, आयकर विभाग को सूचना

पुलिस अब बरामद रकम के स्रोत, उसके संभावित उपयोग और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। मादक पदार्थों की तस्करी से रकम जुड़े होने की आशंका की भी जांच की जा रही है। हालांकि, नकदी के स्रोत को लेकर अभी अंतिम पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, मामले में आयकर विभाग को सूचना देकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News