छत्तीसगढ़ में किसानों की बदली तकदीर: फसल बीमा, सिंचाई और तकनीकी योजना से किसानों की बड़ी छलांग

Wednesday, Dec 03, 2025-07:55 PM (IST)

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष में बिलासपुर जिले में किसानों को सशक्त बनाने के लिए अनेक कृषि योजनाएँ तेजी से असर दिखा रही हैं। एकीकृत खेती, मूल्य संवर्धन, सिंचाई विस्तार, बागवानी प्रोत्साहन और कृषि यांत्रिकीकरण जैसे प्रयासों ने न सिर्फ उत्पादन बढ़ाया है, बल्कि किसानों की आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2000 से 2025 तक लागू की गई योजनाओं ने जिले में कृषि विकास का नया मॉडल तैयार किया है।

फसल बीमा योजना में बढ़ती जागरूकता और भरोसा
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 2025 में बिलासपुर जिले में बड़ी प्रगति दर्ज की गई
 

  • खरीफ में किसानों की संख्या 11%, ऋणी आवेदन 107%, बीमित राशि 23% बढ़ी।
  • रबी में किसानों की संख्या 44%, अऋणी आवेदनों में 20% की वृद्धि हुई।

यह आँकड़े दर्शाते हैं कि किसानों में बीमा योजना के प्रति जागरूकता और विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में रिकॉर्ड पंजीयन

  • वर्ष 2019 में 99,682 किसानों का पंजीयन था, जो 2025 में बढ़कर 1,55,366 हो गया।
  • अब तक 1,02,353 किसानों को 20वीं किस्त का लाभ मिला।
  • कुल 2047.06 लाख रुपये किसानों को वितरित किए गए।

इससे किसानों की नियमित आय में स्थिरता लाने में बड़ी मदद मिली है।

महिला किसानों का तकनीकी सशक्तिकरण
महिला किसानों को ड्रोन संचालन और आधुनिक फसल छिड़काव तकनीक का प्रशिक्षण देकर उन्हें तकनीकी रूप से मजबूत किया गया।
● इससे खेती में दक्षता बढ़ी
● उत्पादन पर सीधा सकारात्मक असर दिखाई दिया

दलहन-तिलहन और विविध फसलों के उत्पादन में छलांग

पीएम-आशा योजना के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर खरीदी ने किसानों की आय में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की।

  • दलहन, तिलहन, सब्जी व अन्य फसलों के रकबे में 12% से 62% तक वृद्धि।

सिंचाई क्षेत्र में बड़ा विस्तार

नहर, तालाब, कुएँ, नलकूप और नदी-नालों के माध्यम से सिंचाई सुविधाओं में वृद्धि..

  • सिंचित क्षेत्र में 27% से 47% तक विस्तार

इससे खरीफ और रबी दोनों सीज़न में उत्पादन क्षमता बढ़ी और किसानों को अधिक लाभ मिला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News