जावेद अख्तर के बयान पर बोले दिग्विजय सिंह- उन्होंने क्या गलत बोला, RSS का तो काम ही आग लगाना है

9/7/2021 5:35:26 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): कांग्रेस महासचिव व MP के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जावेद अख्तर के RSS पर दिए गए बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि जावेद जी पढ़े लिखा इंसान है, उन्होंने किसी संदर्भ में ये बात बोली होगी। आपको बता दें कि जावेद ने RSS की तूलना तालिबान से की थी। वहीं दिग्विजय ने कहा है कि ‘भारतीय जनता पार्टी के पास केवल एक ही एजेंडा है। हर चुनाव में विकास की बात करते हैं और आखिरी में हिंदू-मुसलमान पर भाषण देते हैं। कहते हैं कि हिंदुओं का धर्म खतरे में हैं।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Indore, Asaduddin Owaisi, Digvijay Singh, RSS, Taliban, Afghanistan, BJP, Narendra Modi, Mohan Bhagwat

ओवैसी और BJP के संबंधों पर भी बोले दिग्विजय...
वहीं यूपी-बिहार चुनाव में ओवैसी को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा लग जाता है। लेकिन ओवैसी पर नहीं लगता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से पूछना चाहिए कि उन्होंने ओवैसी को क्यों खड़ा किया। ओवैसी अपने गृह राज्य तेलंगाना में पूरी सीट से नहीं लड़ते हैं और केवल बिहार-यूपी से ही क्यों लड़ते हैं। चुनाव केवल भाजपा से मिली जुली कुश्ती है ओवैसी की। भारतीय जनता पार्टी की कट्टरपंथी विचारधारा चाहे हिंदुओं के लिए चाहे मुसलमानों के लिए एक सिक्के के दो पहलू है।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Indore, Asaduddin Owaisi, Digvijay Singh, RSS, Taliban, Afghanistan, BJP, Narendra Modi, Mohan Bhagwat

RSS पर भी साधा निशाना...
दिग्विजय सिंह ने RSS को फुट डालो राज करो कि तर्ज पर राजनीति करने वाला संगठन बताया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि एक ओर RSS के प्रमुख मोहन भागवत कहते हैं कि हिंदू मुसलमान का डीएनए एक है, अगर डीएनए एक है तो लव जिहाद क्यों हो रहा है। इसकी क्या आवश्यकता है। दिग्गी ने कहा कि मुझ पर एक तरफ जहां RSS ने मानहानि के दावे किए हुए हैं, तो वहीं ओवैसी और बाबा रामदेव ने भी मेरे खिलाफ मानहानि का दावा किया है। लेकिन मैं इनसे डरता नहीं हूं। वहीं कश्मीर के मामले को लेकर कहा कि 370 के खिलाफ बोलने पर पूरी भाजपा मेरे खिलाफ हो गई। लेकिन ठीक उसके एक हफ्ते बाद ही भाजपा ने दूसरे नेताओं को बुलाकर चाय क्यों पिलाई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News