Punjab Kesari MP ads

इतनी कम उम्र में इतनी ज्यादा सफलता तुम्हें बिगाड़ सकती है... दिग्विजय सिंह ने वैभव सूर्यवंशी के लिए क्यों कही ये बात?

Monday, Jun 01, 2026-02:24 PM (IST)

डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में अगर कोई नाम हर जुबान पर गूंज रहा है तो वो है 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का। जी हां भले ही राजस्थान रॉयल्स (RR) फाइनल तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने सबका दिल जीत लिया। यही वजह है कि आईपीएल 2026 में उनके नाम सबसे ज्यादा अवॉर्ड मिले। उनके शानदार प्रदर्शन पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी बधाई दी है।

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट के जरिए लिखा- बधाई हो वैभव। हमारी शुभकामनाएं। इतनी कम उम्र में इतनी ज़्यादा सफलता और पुरस्कार तुम्हें बिगाड़ सकते हैं। इसलिए विनम्र रहो और इससे भी बड़ी उपलब्धियों के लिए तैयारी करो। साथ ही लिखा कि वैभव सूर्यवंशी ने IPL के सभी पुरस्कार जीते, कार और 45 लाख का नकद इनाम भी मिला।

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटन्स (GT) से हार हार गया था, लेकिन वैभव ने आखिरी मैच में भी सिर्फ 47 गेंदों में 96 रन ठोककर सबको हैरान कर दिया। उन्होंने साबित कर दिया कि वह इस सीजन के सबसे बड़े सुपरस्टार है। इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने 16 पारियों में 48.50 की औसत और 237.30 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। उन्होंने पूरे सीजन में 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए। इसी शानदार प्रदर्शन के लिए वैभव सूर्यवंशी को 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' का पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही वैभव को टाटा मोटर्स की ओर से पेश की गई टाटा सिएरा SUV गिफ्ट के तौर पर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News