राज्यपाल बलरामजी टंडन का निधन, प्रदेश में 7 दिन का राजकीय शोक

8/14/2018 11:07:56 PM

रायपुर : छत्तीसगढ़ के  राज्यपाल बलरामजी दास टंडन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक बलरामजी टंडन राजभवन में सुबह नाश्ता कर रहे थे। तभी उन्हें दिल में दर्द महसूस हुआ। जिसके बाद बलरामजी को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
PunjabKesari

राजनीतिक करियर

सीएम रमन सिंह ने मीडिया के ज़रिए खुद घटना की जानकारी दी। साथ ही प्रदेश में सात दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया। बलरामजी अपने राजनीतिक करियर में पंजाब के छह बार विधायक रहे। साथ ही 1997-2002 में प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में मंत्रालयों में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्य किया है। पंजाब के उप मुख्यमंत्री के तौर पर भी उन्होंने कार्यभार संभाला।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल बलरामजी दास टंडन के निधन पर शोक जताया। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि राजनीतिक शुचिता, जनसेवा और गरीब कल्याण के पर्याय छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम दास टंडन जी को श्रद्धांजलि। देश सेवा के लिए समर्पित आपका जीवन हमारे लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

rehan

Recommended News

Related News