मजदूर ने मैजिक एप से आवाज बदलकर छात्राओं को फंसाया, 5 महीने में 7 लड़कियों से किया रेप

5/25/2024 2:36:11 PM

सीधी (सूरज शुक्ला) : सीधी जिले से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर आवाज बदलने के ऐप (मैजिक एप) के जरिए लड़की की आवाज बदलकर 7 लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया। बताया जा रहा है आरोपी ने भोली भाली छात्राओं को पहले स्कॉलरशिप दिलाने के नाम से अपने झांसे में लिया और फिर बारी-बारी से सात छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने 5 महीने में 7 लड़कियों से घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को लूट के मोबाइल उपलब्ध कराने वाले अन्य साथियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं 5 पीड़ित छात्राओं की पहचान हो चुकी है 2 अन्य की तलाश की जा रही है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, छात्राओं को रंजना मैडम के नाम से कॉल जाता था। जिसमें स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर सुनसान जगह पर बुलाया जाता फिर एक लड़के के साथ जाने के लिए कहा जाता था। वहां से लड़का लड़की को उठाता था और किसी अनजान जगह में ले जाकर दुष्कर्म करता था। यह एक बार नहीं हुआ है बल्कि कई बार इस प्रकार की घटनाएं हुई है और 7 छात्राओं के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।

PunjabKesari

वहीं पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा से मौखिक रूप से बताया कि मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति और उसके साथी राहुल प्रजापति तथा संदीप प्रजापति को पुलिस ने पकड़ लिया है। साथ ही वैधानिक रूप से कार्रवाई की जा रही है और पूछताछ भी की जा रही है। पीड़ित 5 छात्राओं का पहचान की जा चुकी है। फिलहाल 2 छात्राओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति (30) की दो शादियां हुईं हैं। उसने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था। दूसरी पत्नी से उसे एक बच्ची है। वह मजदूरी का काम करता है। उसने यूट्यूब पर आवाज बदलने वाली एप की जानकारी ली और इसके बाद से उसने छात्राओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया। उसके साथी राहुल प्रजापति और संदीप प्रजापति को पकड़ा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News