भारत में पहली बार: कूनो की मादा चीता ‘मुखी’ बनी 5 नन्हे शावकों की माँ, वन विभाग में जश्न का माहौल

Thursday, Nov 20, 2025-01:07 PM (IST)

श्योपुर। (जेपी शर्मा): मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। भारत में ही जन्मी मादा चीता ‘मुखी’ ने 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। यह घटना न सिर्फ कूनो बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। वन विभाग के अनुसार, माँ और सभी शावक पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। 

33 महीने की मुखी भारत में जन्मी पहली मादा चीता है जिसने सफलतापूर्वक प्रजनन किया है। इसके साथ ही वह प्रोजेक्ट चीता के तहत देश में जन्मे चीतों में पहली माँ बन गई है। जो भारत की चीता पुनर्परिचय परियोजना के लिए एक असाधारण और ऐतिहासिक उपलब्धि है। 

PunjabKesariइस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने भी बधाई देते हुए इसे कूनो और मध्य प्रदेश की बड़ी सफलता बताया है। कूनो में बढ़ते चीता परिवार ने वन्यजीव संरक्षण को नई ऊर्जा दी है और यह प्रोजेक्ट चीता की सतत सफलता का मजबूत संकेत माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News