MP में बड़ा भयंकर हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से 4 की मौत 2 दर्जन घायल, मौके पर मची चीख पुकार
Thursday, Apr 16, 2026-11:42 PM (IST)
श्योपुर (जेपी शर्मा) : मध्य प्रदेश के जिला श्योपुर में एक बड़ा हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक दर्दनाक हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई है जबकि 2 दर्जन लोग घायल हो गए है। जानकारी के मुताबिक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिसके नीचे दबने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद से हड़कंप मच गया।
विजयपुर भात देने जा रही लोगों से भरी ट्रॉली पलटी
जानकारी के मुताबिक ट्रॉली में सवार सभी लोग वीरपुर से विजयपुर के बडौदा भात देने जा रहे थे। इसी दौरान वीरपुर के घूघस से विजयपुर के झारबड़ौदा गांव जाते समय बंधपुरा मोड पर ये दिल को दहलाने वाला हादसा हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद 12 लोगों को ग्वालियर रैफर कर दिया है। हादसे के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई. लोगो चीख-पुकार करने लगे और मदद के लिए लोगों को पुकारने लगे।इसी दौरान नीचे दबने की वजह से चार महिलाओं की मौत हो गई।

