शख्स ने उठाया खौफनाक कदम! कुल्हाड़ी से काट डाला अपना गुप्तांग, बोला- पाप से बचने के लिए उठाया कदम
Saturday, May 30, 2026-05:51 PM (IST)
छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। वार्ड नंबर-6 भटीपुरा निवासी 42 वर्षीय राममिलन यादव ने कथित तौर पर साधु बनने और गृहस्थ जीवन का त्याग करने की चाह में कुल्हाड़ी से अपना गुप्तांग काट लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 9 बजे राममिलन यादव खेत के पास स्थित एक कुएं पर गया था। वहां उसने अचानक कुल्हाड़ी से अपने ही गुप्तांग पर वार कर दिया। घटना के बाद उसने अपने चचेरे भाई को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ हालत में उसे पहले महाराजपुर अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल छतरपुर ले गए।

25 जून को बेटी की शादी, पत्नी लकवाग्रस्त
परिजनों के मुताबिक राममिलन की पत्नी लंबे समय से लकवा (पैरालिसिस) से पीड़ित है। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी जून माह में तय है और घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच राममिलन ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
बोला- मोह-माया से मुक्त हो गया हूं
अस्पताल में राममिलन ने बताया कि वह गृहस्थ जीवन के बंधनों से मुक्त होना चाहता था। उसका कहना है कि भविष्य में उससे कोई पाप न हो जाए, इसलिए उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद भी उसे अपने किए पर किसी तरह का पछतावा नहीं है।
भाई ने बताया- गांजे के नशे का आदी
घायल के भाई नारायण सिंह यादव ने बताया कि राममिलन लंबे समय से गांजे का सेवन करता है। उनका कहना है कि नशे की वजह से उसका मानसिक संतुलन प्रभावित हो गया था। घटना के बाद वह खुद उनके पास पहुंचा और बताया कि उसने अपना गुप्तांग काटकर कुएं में फेंक दिया है।

बेटियों को साले और साढ़ू ने लिया गोद
परिजनों के अनुसार, राममिलन कोई नियमित काम नहीं करता था। उसके 4 बच्चे 2 बेटियां 2 बेटे हैं जिन्हें रिस्तेदारों (जिनके कोई औलाद नहीं है) ने गोद ले रखा है। बफ वेति को साले ने तो छोटी बेटी को साडू भाई ने, 20 जून को होने वाली बेटी की शादी उसके साले जिन्होंने गोद लिया है वह करने जा रहे हैं। कुल मिलाकर बेटिउन का पालन-पोषण रिश्तेदारों ने किया है और वही उनकी शादी की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।
डॉक्टर बोले- काफी खून बह चुका था
जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि घायल ने धारदार हथियार से अपना गुप्तांग लगभग पूरी तरह काट लिया है। केवल थोड़ा हिस्सा बचा था, जिसकी सर्जरी कर रक्तस्राव रोका गया। उन्होंने बताया कि कटे हुए हिस्से को घायल कहीं फेंक आने की बात कह रहा है। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल है।

