Punjab Kesari MP ads

MP में बेरोजगारी से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल की छत पर फंदे से लटका

Thursday, May 21, 2026-05:51 PM (IST)

पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिला अस्पताल परिसर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने बच्चा वार्ड की छत पर फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन सुरक्षा गार्डों और मौजूद लोगों की सूझबूझ से युवक की जान बचा ली गई।

जानकारी के अनुसार, युवक अचानक छत पर चढ़ा और तौलिए से फंदा बनाकर लटक गया। उसे हवा में झूलता देख नीचे मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किए फंदा काटकर युवक को नीचे उतारा।

होश में आने पर युवक की पहचान छोटी महोड निवासी देवीदीन दुबे के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह लंबे समय से बेरोजगारी से जूझ रहा था और लगातार काम न मिलने के कारण गहरे मानसिक तनाव व डिप्रेशन में था।

फिलहाल डॉक्टरों की विशेष टीम उसकी शारीरिक स्थिति के साथ-साथ मानसिक काउंसलिंग भी कर रही है। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है, जो घटना की जांच में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News