सोनम की थी नेपाल भागने की तैयारी! पापा की कंपनी में करती थी HR की नौकरी, 5 साल छोटे मैनेजर राज को दे बैठी दिल

Monday, Jun 09, 2025-12:27 PM (IST)

इंदौर। सोनम रघुवंशी के मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। राज सोनम के पापा की कंपनी में काम करता था और सोनम राज से प्यार करती थी। दोनों ने मिलकर सोनम के पति राजा को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया था। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। सोनम के पिता की माइका बनाने की कंपनी है, सोनम के पिता का कहना है कि राज शनिवार को काम पर आया था।

बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड राज है। पुलिस के अनुसार, सोनम और राज के बीच अफेयर चल रहा था। राज ने ही राजा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और अपने दोस्तों के साथ इस घटना को अंजाम दिया है।

पापा की कंपनी में HR की नौकरी करती थी सोनम

सोनम अपने पापा की कंपनी में ही काम करती थी। माइका कंपनी में  सोनम एचआर हेड थी। वहीं, राज कुशवाह यहां मैनेजर का काम करता था। दोनों की पहचान यही हुई थी। बाद में यह पूरा मामला प्यार में बदल गया। सोनम ने शादी के बाद राज के साथ मिलकर राजा को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News