मुस्लिम बहनों ने हिंदू भाइयों से की शादी, बोलीं- SP साहब, हमारा परिवार हमें जान से मारने की धमकी दे रहा, बचा लो

Monday, Feb 16, 2026-02:48 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया): जिले के नौगांव क्षेत्र में 9 फरवरी से लापता दो मुस्लिम चचेरी बहनों के मामले में नया मोड़ आ गया है। दोनों युवतियों ने हिंदू चचेरे भाइयों से शादी कर ली है और रविवार को अपने पतियों के साथ वीडियो जारी कर खुद को सुरक्षित बताया है।

PunjabKesari

वीडियो में युवतियों ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग की है। साथ ही कहा है कि उनके ससुराल पक्ष को परेशान न किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके या उनके पतियों के परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी मायके पक्ष की होगी। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां 9 फरवरी को एटीएम से पैसे निकालने के बहाने घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उन्हें नाबालिग बताया था और अपहरण की आशंका जताई थी। मामले को लेकर समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन भी किया था।


देखिए Video
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hêmãñť Jøšhí (@hemant__joshi__10)

प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए अपने बेटे के साथ मारपीट की शिकायत की थी। उनका कहना था कि शिकायत के बावजूद पुलिस दूसरे पक्ष के आने का इंतजार कर रही थी, जिससे आक्रोश बढ़ गया और हंगामा हुआ। वीडियो में युवतियों ने खुद को बालिग बताते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और वे किसी दबाव में नहीं हैं। इस मामले में थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे ने बताया कि दोनों युवतियों की गुमशुदगी दर्ज थी और परिजन अपहरण की आशंका जता रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस युवतियों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। उनके बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News