Punjab Kesari MP ads

MP के गृहमंत्री बोले- कांग्रेस नहीं चाहती कि उनके खानदान से ऊपर किसी का नाम हो इसलिए...

Thursday, Nov 26, 2020-12:10 PM (IST)

भोपाल(प्रतुल पाराशर): आज संविधान दिवस के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम ने एक बड़ा बयान दिया है। नरोत्तम मिश्रा ने संविधान की तुलना गीता से करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे लिए गीता के बराबर है। 26 जनवरी की आत्मा 26 नवंबर में बसती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में संविधान दिवस की शुरुआत की थी। कांग्रेस ने तो कभी संविधान दिवस की सोची ही नहीं।

PunjabKesari

गृहमंत्री ने कहा कि संविधान समिति के अध्यक्ष बाबा साहब अम्बेडकर थे। कांग्रेस नहीं चाहती थी कि उनके खानदान के ऊपर किसी का नाम हो। इसलिए तो कभी संविधान दिवस का सोचा ही नहीं। 26 जनवरी की आत्मा 26 नवंबर में ही बसती हैजो संविधान की दुहाई देते हैं मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि महान लोकतंत्र की आत्मा संविधान में बसती है। हमारे संविधान को तुष्टिकरण का ग्रन्थ बनाने की कोशिश की। संविधान का ग्रन्थ हमारे लिए गीता के समान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News