BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के पुराने साथी है रजनीश अग्रवाल, शादी में भी नितिन नबीन कर चुके हैं शिरकत,जुगलबंदी की फोटो वायरल
Friday, Jun 05, 2026-04:30 PM (IST)
(डेस्क): रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा सदस्य बनाने के बाद उनका बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल ये तस्वीर काफी पुरानी है और इसमें दोनों नेताओं का पुराने दौर का अंदाजा लगाया जा सकता है
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की युवा मोर्चा टीम में रजनीश कर चुके हैं काम
आपको बता देते हैं कि बीजेपी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और रजनीश अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में साथ काम कर चुके हैं। दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं और साथ काम करने का अनुभव है। रजनीश अग्रवाल के मुताबिक नितिन नबीन 2010 में एमपी बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी बनाए गए थे। उस दौरान जीतू जिराती प्रदेश अध्यक्ष थे और रजनीश अग्रवाल टीम में प्रदेश महामंत्री थे।
रजनीश अग्रवाल की शादी में कर चुके हैं शिरकत नबीन

दरअसल दिसंबर 2011 में रजनीश अग्रवाल की शादी थी और उस वक्त उन्होंने नितिन नबीन को निमंत्रण दिया था। इस दौरान अग्रवाल ने नितिन से मजाकिया अंदाज में कहा था कि 'शादी में आप ही मुझे घोड़ी चढ़ाएंगे।' इस पर नितिन नबीन ने कहा था कि वो वो शादी में आएंगे।' उसी दौरान का ये फोटो रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा का टिकट मिलने के बाद वायरल हो रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल नितिन नबीन के पुराने साथी है और दोनों में काफी याराना भी है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
अपने ही सिस्टम पर बुरे भड़के BJP MLA,कहा-अधिकारी खुद करवा रहे चोरपना,SDM और कलेक्टर का सुनाया किस्सा
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को धमकी से सनसनी, BJP ज्वाइन करो नहीं तो माता-पिता मुश्किल में पड़ जाएंगे!

