Punjab Kesari MP ads

शनि की शरण में पहुंचा सिंधिया परिवार, ज्योतिरादित्य के लिए कराई विशेष पूजा

Sunday, Jun 14, 2020-01:01 PM (IST)

मुरैना: बीजेपी नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया परिवार पर आए संकट को दूर करने के लिए शनि की शरण ली गई है। ज्योतिरादित्य के परिवार के लिए शनिवार को मुरैना जिले के ऐंती में स्थित विश्व प्रसिद्ध शनि मंदिर में विशेष पूजा करवाई गई। इस पूजा में सिंधिया घराने के पुरोहित और राजघराने के लोग शामिल थे। बता दें कि इन दिनों सिंधिया कोरोनावायरस और राजनीतिक संकट से जूझ रहे हैं।

PunjabKesari
 

शनि की शरण में पहुंचा सिंधिया राजघराना 
शनि मंदिर के पुजारी के अनुसार, सिंधिया परिवार से तीन से चार लोग मुरैना स्थिति शनि मंदिर पहुंचे। इनमें से सिंधिया परिवार के पुरोहित भी शामिल थे। उन्होंने सिंधिया परिवार की सलामती के लिए पूजा अर्चना कराई। पूजन सामग्री में अलग-अलग सिंधिया परिवार के सदस्यों के नाम की पर्ची रखी हुई थी। गौरतलब है कि कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए सिंधिया  इन दिनों राजनीतिक और कोरोना संकट से जूझ रहे हैं। इसलिए शनि धान पर पूजा कराई गई है। 

PunjabKesari

सिंधिया व उनकी मां माधवी राजे सिंधिया में कोरोना
बता दें कि बीजेपी नेता सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया में कोरोना की पुष्टि हुई थी। हालांकि अब उनकी तबियत में सुधार है और सिंधिया की रिपोर्ट निगेटिव और उनकी माता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेकिन फिलहाल  ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां का इलाज दिल्ली के मैक्स अस्पताल में चल रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News