महिलाओं के हंगामे के बीच कृषि मंत्री शिवराज का कार्यक्रम रद्द! सतना में पुलिस-कांग्रेसियों में झड़प, खाद समस्या पर जोरदार बवाल

Friday, Sep 12, 2025-07:16 PM (IST)

सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम हंगामे के चलते रद्द करना पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद संकट को लेकर विरोध की घोषणा की थी। शिवराज दोपहर 3 बजे कुंदहरी गांव में किसान संवाद में शामिल होने वाले थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम रद्द हो गया।

कांग्रेस का विरोध और झड़प
कांग्रेस नेत्री डॉ. रश्मि पटेल अपने समर्थकों के साथ बिहटा गांव में विरोध की तैयारी कर रही थीं। उनका आरोप है कि किसानों को खाद नहीं मिल रही और सरकार इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रही। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता हाईवे की ओर बढ़े, पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। कुछ कार्यकर्ता हाईवे पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।

PunjabKesari

कांग्रेस नेताओं के आरोप
कांग्रेस जिला अध्यक्ष और विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने इससे पहले ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोककर किसानों की समस्याओं पर चर्चा की थी। उन्होंने खाद संकट, नकली खाद और किसानों की परेशानियों को लेकर सवाल उठाए। वहीं, डॉ. रश्मि पटेल ने कहा कि सरकार जनता की आवाज से डर गई है, इसलिए मंत्री का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

PunjabKesari

शिवराज ने दिया आश्वासन
कांग्रेसियों के विरोध के बीच शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि वे राज्य सरकार से चर्चा करेंगे और समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News