Punjab Kesari MP ads

दतिया में उपचुनाव की आहट! BJP- कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाएगी ASP, कर दी प्रत्याशी की घोषणा

Monday, Apr 06, 2026-07:30 PM (IST)

दतिया (नवल यादव) : दतिया में उपचुनाव की संभावनाओं के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। आजाद समाज पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सत्तापक्ष और पूर्व गृहमंत्री पर तीखा हमला बोला है। दतिया में राजनीति का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने विधायक राजेंद्र भारती के मामले को सुनियोजित साजिश बताते हुए इसे जनमत का अपमान बताया।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बिना नाम लिए पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें दतिया की जनता नकार चुकी है, वही अब फिर सक्रिय होकर माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने ऐलान किया कि दतिया में उपचुनाव हुए तो असपा की तरफ से वे खुद यानी दामोदर यादव चुनाव लड़ेंगे।

PunjabKesari

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भगवा चोला पहनने से भी उन्हें राहत नहीं मिली, क्योंकि उन्हें गृहमंत्री बनना है। दामोदर यादव ने यह भी आरोप लगाया कि राजेंद्र भारती के खिलाफ आया फैसला कागजी तथ्यों पर आधारित हो सकता है, लेकिन इसके पीछे राजनीतिक साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता।

इसके साथ ही उन्होंने पार्षद कल्लू कुशवाह की हत्या सहित अमानो बाई और राजू कुशवाह हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग भी की। आजाद समाज पार्टी ने साफ किया कि आने वाले चुनाव में वह पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और इन मुद्दों को जनता के बीच प्रमुखता से उठाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News