MP Election: Exit poll में कांग्रेस का पलड़ा भारी फिर भी कड़ी टक्कर के आसार

12/8/2018 3:45:53 PM

भोपाल: शुक्रवार को आए एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच भले ही कांटे की टक्कर है। लेकिन ज्यादातर पोल में कांग्रेस ही सरकार बनाती दिखाई दे रही है जो बीजेपी के लिए नींद उड़ा देने जैसी बात है। प्रदेश में मतदान 28 नवंबर को खत्म हो चुके हैं और अब सभी पार्टियों को 11 दिसंबर को चुनाव परिणाम का इंतजार है। सिर्फ टाइम्स नाउ का सर्वे ही बीजेपी को मध्यप्रदेश में जीत हासिल करते हुए दिखा रहा है। इसके अलावा सभी एग्जिट पोलों के अनुसार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते हुए दिखाई दे रही है। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को 2019 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइल माना जा रहा है। लेकिन इन सभी राज्यों से बीजेपी को निराशा ही हाथ लगते नजर आ रही है।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Bhopal News, BJP, Congress, Assembly Election, Exitpoll, Statement, भोपाल न्यूज, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, कांग्रेस, बीजेपी, एग्जिट पोल

एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में सभी न्यूज चैनलों के अनुसार कांग्रेस ही सरकार बनती दिख रही है। छत्तीसगढ़ में भी कहीं बीजेपी तो कहीं कांग्रेस आगे दिखाई दे रही है। तेलंगाना और मिजारम में तो बीजेपी का खाता खुलना ही बड़ी बात लग रही है।  

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Bhopal News, BJP, Congress, Assembly Election, Exitpoll, Statement, भोपाल न्यूज, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, कांग्रेस, बीजेपी, एग्जिट पोल

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने गुरुवार को यानी एग्जिट पोल से एक दिन पहले ही कह दिया था कि, मुझे सर्वे वालों का फोन आया था। उन्होंने मुझे बता दिया है कि, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बन रही है। अब कमलनाथ की यह भविष्यवाणी एग्जिट पोल आने के बाद सही साबित होते दिख रही है। हालांकि वे कांग्रेस को 140 सीटें जितने का दावा कर रहे हैं लेकिन किसी भी न्यूज चैनल के एग्जिट पोल में कांग्रेस को मध्यप्रदेश में इतनी सीटें नहीं मिल रही हैं।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Bhopal News, BJP, Congress, Assembly Election, Exitpoll, Statement, भोपाल न्यूज, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, कांग्रेस, बीजेपी, एग्जिट पोल

बड़ी बात तो ये है कि, अगर सभी एग्जिट पोल सही साबित होते हैं तो पिछले 15 वर्षों से बीजेपी का किला बन चुके मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ पर कांग्रेस का कब्जा हो जाएगा। क्षेत्रफल की दृष्टि से देश के सबसे बडे़ राज्यों मध्यप्रदेश व राजस्थान में बीजेपी का हारना 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए रास्ते का कांटा बन सकता है। क्योंकि राजस्थान में 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी तो वहीं मध्यप्रदेश में भी बीजेपी ने सिंधिया और कमलनाथ के गढ़ के अलावा हर जगह कमल का झंडा बुलंद किया था। 

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Bhopal News, BJP, Congress, Assembly Election, Exitpoll, Statement, भोपाल न्यूज, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, कांग्रेस, बीजेपी, एग्जिट पोल

एग्जिट पोल आने के बाद से बीजेपी के अंदर भूचाल सा आ गया है। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता इस पोल को साइड में रखते हुए अभी भी बीजेपी के 140 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। यही नहीं पार्टी के केन्द्रीय नेता भी मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं जो कि, एग्जिट पोल के अनुसार पूरी तरह से फ्लॉप होता दिखाई दे रहा है। 

इन बीजेपी नेताओं को अब भी जीतने की उम्मीद...

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह - उमरिया में मीडिया से बात करते हुए शिवराज ने कहा कि, सबसे बड़ा सर्वेयर तो खुद मैं हूं, जो हमेशा जनता के बीच रहता हूं, दिन रात प्रदेश के लोगों से मिलता हूं। कोई कश्मकश नहीं है प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बहुमत से बनने जा रही है। यह जनता के लिए जरूरी है, गरीबों के लिए जरूरी है और भांजे-भाजियों के लिए जरूरी है।
     
  • कैलाश विजयवर्गीय - एग्जिट पोल पर बहुत ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। मुख्यमंत्री के विकास कार्य और सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ मिलेगा। प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Bhopal News, BJP, Congress, Assembly Election, Exitpoll, Statement, भोपाल न्यूज, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, कांग्रेस, बीजेपी, एग्जिट पोल

  • सुदर्शन गुप्ता इंदौर-1 से प्रत्याशी - एग्जिट पोल में 5 से 10% बदलाव की उम् रहती है। पूरी तरह इस पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। प्रदेश में स्पष्ट बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है। मुख्यमंत्री की लोकप्रियता और गली-गली व गांव-गांव तक पहुंचे विकास कार्य पर पूरा भरोसा है। इसलिए प्रदेश में बहुमत से कहीं ज्यादा सीटों से भाजपा की सरकार बनेगी।
     
  • महेंद्र हार्डिया,  इंदौर-5 से प्रत्याशी - एग्जिट पोल में 10 फीसदी तक बदलाव की संभावना रहती है। यही बदलाव नतीजों पर असर डालता है। इसलिए इस पर पूरी तरह कुछ नहीं कह सकते हैं। प्रदेश में सौ फीसदी भाजपा की सरकार बन रही है। मैं अपनी सीट भी पिछली बार से एक वोट ज्यादा से जीतूंगा।

कांग्रेस नेताओं का एग्जिट पोल पर बयान

  • जीतू पटवारी, राऊ से प्रत्याशी - एग्जिट पोल ने हवा बता दी है। यह बात हम पहले से ही कह रहे थे कि लोग कांग्रेस के पक्ष में हैं। सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। पार्टी को 145 तक सीटें आएंगी। 

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Bhopal News, BJP, Congress, Assembly Election, Exitpoll, Statement, भोपाल न्यूज, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, कांग्रेस, बीजेपी, एग्जिट पोल

  • इंदौर-4 से सुरजीत सिंह चड्‌ढा - एग्जिट पोल पर कुछ नहीं कहूंगा। प्रदेश में 145 से 150 सीटें तक कांग्रेस को मिलने जा रही है।
     
  • इंदौर-2 से मोहन सेंगर - एग्जिट पोल के परिणाम ऊपर-नीचे होते रहते हैं। इसलिए इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। प्रदेश में 130 से 140 सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस की जीत को लेकर किसी तरह की शंका नहीं है।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Bhopal News, BJP, Congress, Assembly Election, Exitpoll, Statement, भोपाल न्यूज, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, कांग्रेस, बीजेपी, एग्जिट पोल

  • इंदौर-1 से संजय शुक्ला - एग्जिट पोल अपनी जगह है। लेकिन एग्जिट पोल में भी इससे ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद थी और परिणाम आने पर मिलेंगी भी।सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। 140 से ज्यादा सीटें आएंगी।
     

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News