दलित से शर्मनाक हरकत! सिंघार बोले- यह घटना संविधान, कानून और मानवता पर प्रश्न चिन्ह, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई हो

Wednesday, Feb 04, 2026-01:22 PM (IST)

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह में एक दलित युवक के साथ एक आदतन अपराधी द्वारा अमानवीय व्यवहार और उसका वीडियो वायरल करने के मामले में कांग्रेस ने सरकार से आरोपियों पर कड़ी कारर्वाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि दलित युवक के साथ अश्लील हरकतें कराना और वीडियो बनाना यह सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि संविधान, कानून और मानवता पर प्रश्न चिन्ह है।

डर के कारण पीड़ित परिवार का घर छोड़ना, और हिस्ट्रीशीटर का खुलेआम आतंक, भाजपा सरकार की चरमराई कानून व्यवस्था की सच्चाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक मंचों से 'सबका साथ, सबका विकास' के खोखले नारे दिए जा रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत सरकार को आईना दिखा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लेकर आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और पीड़ित परिवार को पूर्ण सुरक्षा दी जाए।

PunjabKesari

ये है पूरा मामला

मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय मामला सामने आया है। पैसे के लेनदेन को लेकर हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने एक दलित युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाश धर्मेंद्र तोमर दलित युवक से अपने प्राइवेट पार्ट को पकड़ा रहा है। आरोपी की पहचान पुई उर्फ धर्मेंद्र तोमर के रूप में हुई है। आरोप है कि आरोपी ने पीड़ित युवक के साथ मारपीट करने के बाद उसे अपमानित करने की नीयत से घिनौनी हरकत की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News