मां ने ये क्या कर दिया, ढाई साल के बच्चे को गहरे तालाब में फेंका, फिर खुद झूल गई फांसी पर, पति से था विवाद

Sunday, Sep 28, 2025-04:25 PM (IST)

टीकमगढ़: जिले के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के केलपुरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक कलयुगी मां ने अपने मासूम बच्चे को तालाब में फेंक दिया और उसके बाद समीप के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर बच्चे और महिला के शव को कब्जे में लिया। दोनों शवों को पीएम के लिए भेजा गया है। मृतक महिला की पहचान संतोषी राजपूत के रूप में हुई है।

पारिवारिक विवाद की संभावना
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला ने यह आत्मघाती कदम परिवारिक विवाद के चलते उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। महिला के घर में और कौन-कौन सदस्य रहते थे और विवाद किससे था, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। बल्देवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News