MP में दुर्गा प्रतिमा पर हुआ पथराव! खेल-खेल में मुस्लिम समुदाय के नाबालिक बच्चों ने फेंके पत्थर, पुलिस कर रही जांच

Monday, Sep 22, 2025-08:09 PM (IST)

विदिशा: देशभर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना का दिन है और इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के विदिशा में भी विभिन्न स्थानों पर प्रतिमाओं को ले जाया जा रहा है। इस दौरान बजरिया स्थित खाई रोड पर मां दुर्गा की प्रतिमा को ले जाते समय कुछ छोटे बच्चों ने पत्थर फेंक दिए।

विदिशा पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। सीएसपी ने बताया कि बच्चों द्वारा पत्थर फेंकने से प्रतिमा में हल्की खंडित हुई है, लेकिन कोई बड़ा नुकसान या गंभीर घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह खेल-खेल में हुआ और पुलिस पूरी तरह से मामले की जांच कर रही है।

विदिशा हिंदू उत्सव समिति के जिला अध्यक्ष नितिन माहेश्वर ने भी बताया कि बच्चों ने यह कार्य खेल-खेल में किया था। उन्होंने कहा कि प्रतिमा का निरीक्षण करने के लिए छतों पर भी जाया गया और किसी बड़ी घटना की पुष्टि नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों का संबंध मुस्लिम समुदाय से है, जिससे मामला मीडिया में बढ़ा, लेकिन वास्तविक स्थिति नियंत्रित और मामूली थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News