वो रात और एक गलती! बुजुर्ग ने 16 साल बाद दी पत्नी को खौफनाक सजा...सुनने वालों की रूह कांप जाए
Thursday, Dec 11, 2025-02:19 PM (IST)
बलरामपुर : कहते हैं कि शक एक ऐसी आग है जिसमें इंसान दिन-ब-दिन जलता है। अंदर ही अंदर पल रहा शक एक दिन ज्वालामुखी की तरह सब कुछ तबाह कर देता है। कुछ ऐसा ही हुआ छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जहां एक 75 साल के बुजुर्ग को उसकी पत्नी के हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। उम्र के इस पड़ाव पर आकर हत्या करने के पीछे 16 साल पहले का शक का वो बीज है जिसने आखिककार सब कुछ तबाह कर दिया। मामला बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत ठरकी का है, जहां एक 75 साल के बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, 75 वर्षीय ठिबू करकेट्टा खनिज विभाग में सर्वेयर का काम करता था। घटना 2009 की है उसने अपने ही विभाग के मार्शल चलने वाले एक व्यक्ति को साल 2009 में अपने घर बुलाया था। रात ज्यादा हो जाने के बाद वह शख्स उनके घर में रुक गया था। उसी रात आरोपी ठिबू को लगा कि उसकी पत्नी उस व्यक्ति के साथ बिस्तर में सोई हुई थी। तभी से उनके बीच विवाद शुरू हो गया और आरोपी को यह शक होने लगा कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध है।

इस घटना के बाद आए दिन दोनों के बीच विवाद रहता था। लड़ते झगड़ते 16 साल बीत गए और एक बार फिर उसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। लेकिन इस बार झगड़ा बढ़ गया। दोनों के बीच सवाल जवाब हुए। इस बीच पत्नी ने आवेश में आकर कुछ ऐसा कहा कि ठिबू बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने आवेश में आकर पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। मामले में मृतिका के बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।

