दो बीवियों के बावजूद BJP नेता घर ले आया तीसरी महिला, पत्नी की तरह रखा, प्रेग्नेंट हुई तो की मारपीट, FIR दर्ज
Tuesday, Dec 02, 2025-03:14 PM (IST)
राजगढ़: मध्यप्रदेश के राजगढ़ में BJP जिला उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह दांगी के खिलाफ एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए SP से शिकायत की है। 30 वर्षीय महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह दांगी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि दांगी ने दो पत्नियों के बावजूद उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ रखा। कई बार मारपीट की, जिससे उसका गर्भपात हो गया।
महिला के आरोप
महिला ने बताया कि कुलीखेडा निवासी मेहरबान सिंह उनके गांव में आया और धीरे-धीरे उनसे संपर्क बढ़ा। दांगी ने कहा कि वह महिला को पसंद करता है और शादी करना चाहता है। झांसे में लेकर करीब 11 महीने पहले महिला को अपने गांव कुलीखेड़ा ले गया और वहां पत्नी के रूप में रखा। दांगी ने महिला पर लड़का पैदा करने का दबाव बनाया।
गर्भपात कराया और मारपीट भी की- महिला
महिला ने कहा कि दांगी की मारपीट के कारण उनका गर्भपात हो गया। बाद में महिला को दांगी ने शाजापुर में गर्भ ठहरने के इलाज के लिए भी भेजा।
दो पत्नियों का खुलासा
महिला ने बताया कि हाल ही में उन्हें पता चला कि दांगी की पहले से दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी को उसके मायके गुमानीपूरा छोड़ दिया गया है और दूसरी पत्नी शिक्षिका है, जो खिलचीपुर में रहती हैं। उसके तीन बच्चे हैं। वहीं महिला की शिकायत के बाद खिलचीपुर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट के मामले में मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
‘आरक्षण लेने वाले लोग मवाद खाते हैं’ BJP नेता के बयान ने मचाया बवाल, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

