दीवाली से पहले MP के 10 लाख कर्मचारियों का त्योहार हो सकता धमाकेदार, DA-DR बढ़ने को लेकर ये बड़ी खबर

Monday, Oct 13, 2025-04:17 PM (IST)

(डेस्क): मध्य प्रदेश के 10 लाख कर्मचारियो के लिए बड़ी और दिल को राहत देने वाली खबर है। जानकारी के मुताबित कर्मचारियो का DA-DR बढ़ सकता है। केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दे दी है। मध्यप्रदेश के कर्मचारियों द्वारा डीए, डीआर और बोनस की मांग की जा रही है। इस मांग पर उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। कर्मचारियों की सोच है कि दीपावली से पहले लाभ दे दिया जाए, ताकि कर्मचारी अपने परिवार के साथ खुशियां मना सकें।

वहीं खबर ये भी है कि  है कि राज्य सरकार के द्वारा भी जल्द ही कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया जा सकता है । तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी का कहना है कि सरकार को कर्मचारियों को आर्थिक राहत देने के लिए बोनस के साथ 3% महंगाई भत्ता और महंगाई राहत देनी चाहिए। इससे प्रदेश के 10 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलेगा। वहीं दूसरी ओर  राज्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष ने भी सरकार से महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने की मांग की है।

आपको  बता देते हैं कि अभी मध्यप्रदेश में कर्मचारियों को 55% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। जबकी  केंद्र सरकार के कर्मचारी अब 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 58% डीए प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे में दीवाली से पहले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का त्योहार भी दोहरा खुशी वाला हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News