भाजपा नेता के बेटे की फर्म में 13 लाख का घोटाला! कर्मचारी ने रकम उड़ाई और हुआ गायब

Thursday, Nov 13, 2025-02:45 PM (IST)

इटारसी। मध्यप्रदेश के इटारसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्वनाथ सिंघल के बेटे रौनक सिंघल की फर्म “द पार्क क्लब एंडए रिसोर्ट (The Park Club and Resort)” में कार्यरत कर्मचारी ने ही 13 लाख रुपए का गबन कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी विद्या पिता विजय पाठक फर्म में वित्तीय लेन-देन का जिम्मा संभालता था। उसे भरोसे के साथ अकाउंट्स की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन उसने इसी भरोसे को तोड़ दिया।

 कैसे हुआ खेल:

आरोपी ने 23 अगस्त से 2 नवंबर 2025 के बीच फर्म के खाते से रकम ट्रांसफर कर अपने निजी खाते में डाल ली। जब कंपनी का ऑडिट हुआ, तो गड़बड़ी का पता चला। जांच में पता चला कि विद्या पाठक ने रकम का हेरफेर कर लिया है।

 फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज:

फर्म संचालक रौनक सिंघल (42), निवासी न्यास कॉलोनी, ने इटारसी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने विद्या पिता विजय पाठक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

 फरार आरोपी:

2 नवंबर से आरोपी ड्यूटी से लापता है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News