शादी की बिन्दौली में जा रहे लोगों को बेकाबू ट्रक ने कुचला, 13 की मौत 35 घायल

2/19/2019 8:48:45 AM

भोपाल:  नीमच जिले से सटे राजस्थान के चित्तौड़गढ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, छोटी सादड़ी थाना क्षेत्र के रामदेवरा-अम्बावली में एनएच 113 पर एक शादी की बिन्दौली जा रही थी। तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने लोगों को कुचल दिया। घटना में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 35 लोग घायल हो गए हैं।

PunjabKesari

शवों को छोटी सादड़ी अस्पताल पहुंचा दिया गया है। घायलों का उपचार भी इसी अस्पताल में चल रहा है। लोगों को कुचलने के बाद चालक कुछ ही दूरी पर ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर निम्‍बाहेडा और नीमच पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी घायलों और मृतकों को छोटी सादड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है।  

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News