Punjab Kesari MP ads

मोबाइल चोरी के शक में 13 साल के बच्चे को लगाया करंट, पेट को पेंचकस से गोदा

Wednesday, Sep 04, 2019-03:06 PM (IST)

बैतूल: जिले के छिंदी माथनी गांव में मोबाइल चोरी के शक में 13 साल के बच्चे को बड़ी बेरहमी से 2 जुआरियों ने 5 घंटे तक करंट लगाया और फिर पेंचकस से उसके पेट को कई जगह गोद दिया। आरोपी उसे अधमरा फेंक कर चले गए। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

PunjabKesari

बच्चे के परिजनों ने मुलताई एसडीओपी से शिकायत में बताया कि कुछ लोग रविवार को जुआ खेल रहे थे। पास में बच्चा खेल रहा था। किसी ने पुलिस के आने की सूचना दी तो जुआरी भाग गए। कुछ के मोबाइल वहां छूट गए। पुलिस के जाने के बाद रूपसिंह रघुवंशी और कैलाश सिंह रघुवंशी वापस आए। मोबाइल नहीं मिलने पर बालक को सुबह कैलाश की गन्नाबाड़ी में ले गए। वहां रस्सी से बांधकर टेस्टर से पेट में गोद दिया और करंट लगाया। 

PunjabKesari
पुलिस ने भी रुपसिंह और कैलाश सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिकल करवाया तो करंट लगाने और टेस्टर से गोदने की पुष्टि हुई। थाना प्रभारी अनिल पुरोहित ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News