Punjab Kesari MP ads

भाजपा विधायक के घर चोरी, मंदिर से राधा-कृष्ण के हार और कंगन ले उड़े चोर

Saturday, Aug 01, 2026-04:25 PM (IST)

शिवपुरी : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक महेंद्र सिंह यादव के भोपाल स्थिति निवास परिसर में स्थित मंदिर में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। चोर राधा कृष्ण की प्रतिमा के हार और कंगन चोरी कर ले गए जबकि उनके कर्मचारी की एक मोटरसाइकिल ले जाने का प्रयास किया लेकिन उसे बाद में वहीं छोड़कर फरार हो गये। इंदार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है तथा कोलारस अनु विभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News