Punjab Kesari MP ads

दतिया में नरोत्तम मिश्रा और अपने ही जिलाध्यक्ष के बूथ पर हारी भाजपा, आशुतोष तिवारी मतगणना केंद्र से रवाना, देखें ताजा आकंड़े

Monday, Aug 03, 2026-03:28 PM (IST)

दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से बीच बड़ी खबर सामने आई है। जहां भाजपा लगातार पिछड़ रही है, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। दतिया में कांग्रेस शानदार वापसी कर रही है। वहीं भाजपा को दतिया से बड़ा झटका लगा है। सूत्रों की मानें तो भाजपा नरोत्तम मिश्रा और अपने ही जिलाध्यक्ष के बूथ से हार गई है। घनश्याम सिंह 12 हजार की लीड बनाए हुए हैं। इधर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी निराश चेहरे के साथ मतगणना केंद्र से रवाना हो चुके हैं।

11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह लगभग 11800 वोटों से आगे

भाजपा - 2871
कांग्रेस - 3871

नौवें राउंड में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के मतदान केंद्र क्रमांक 121 की भी मतगणना हुई। इस बूथ पर कांग्रेस को 291 और भाजपा को 264 मत मिले, जिससे कांग्रेस को इस बूथ पर 27 मतों की बढ़त मिली। इस बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दावा किया कि स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के कारण कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। 

LIVE UPDATES

बता दें कि दतिया में सुबह से ही मतगणना जारी है। अब तक के नतीजों में कांग्रेस का पलड़ा भारी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार घनश्याम सिंह अब कुल 10,842 वोटों की बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। 10वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 5,539 वोट, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 3,957 वोट मिले। इस राउंड में कांग्रेस ने 1,582 वोटों की बढ़त हासिल की, जिसके बाद उसकी कुल लीड बढ़कर 10,842 वोट हो गई। मतगणना का दौर जारी है। कुछ ही समय के बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News