Punjab Kesari MP ads

चौकी के एकदम सामने से चोर शटर तोड़ उड़ा ले गए 18 लाख, सोती रह गई पुलिस

Monday, Jan 06, 2020-04:31 PM (IST)

कटनी( संजीव वर्मा): कटनी जिले में चोर इतने बेख़ौफ़ हो चुके है कि अब तो कोतवाली एरिया भी सुरक्षित नहीं है। इसका एक जीता जागता उदाहरण रविवार की रात को देखने को मिला जब चोरों ने कोतवाली के ठीक सामने पैथोलॉजी को निशाना बनाया। चोरों ने चोरी की घटना को इतनी चालाकी से अंजाम दिया कि पुलिस को भनक भी नहीं लगी। पैथोलॉजी संचालक की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है।

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, चोरों ने पुलिस चौकी के एक दम सामने स्थित पैथोलॉजी को निशाना बनाया, शटर तोड़ा, फिर कांच तोड़ा और इत्मीनान से घटना को अंजाम देकर भाग गए। हैरानी की बात है कि पुलिस प्रशासन को कानों कान भनक तक नहीं लगी।

PunjabKesari

नेमा पैथोलॉजी क्लीनिक के मालिक डॉक्टर आर के नेमा ने बताया कि उन्होंने प्रॉपर्टी खरीदने के लिए पैसे बैंक से फाइनेंस कराए थे और कोतवाली थाने के सामने बनी नेमा पैथोलॉजी क्लीनिक में रखे थे।

PunjabKesari

रविवार रात कुछ अज्ञात चोर उनकी शॉप का शटर तोड़कर अंदर घुसे और कैश काउंटर में रखे 18 लाख लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तुरंत डॉग स्कॉर्ट की टीम को बुलवाया और मौके का मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News