मध्य प्रदेश के दर्जनों अफसरों की हो गई बल्ले-बल्ले, केंद्र सरकार ने दी प्रमोशन की बड़ी सौगात, इनको मिली पदोन्नति
Friday, Feb 13, 2026-09:42 PM (IST)
(भोपाल): मध्यप्रदेश में अधिकारियों के लिए खुशी की खबर है। करीब दो दर्जन वरिष्ठ अधिकारियों को ये बड़ी सौगात मिली है। राज्य सेवा के इन अफसरों पर केंद्र सरकार की ओर सौगात दी गई है। जानकारी के मुताबिक 2 साल की डीपीसी में प्रदेश के राज्य वन सेवा यानि SFS के कुल 24 अफसरों को IFS बनाया गया है। इन वन अधिकारियों को भारतीय वन सेवा (IFS) के रूप में पदोन्नति मिली है। यह केंद्र सरकार की एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।
आपको बता दें कि चयन सूची साल 2023 और 2024 के लिए जारी की गई है। 2023 की डीपीसी में 13 अधिकारियों को IFS अवार्ड किया गया है। हालांकि राज्य वन सेवा अधिकारी सुरेश कुमार अहिरवार को दोनों ही चयन सूचियों में रखा गया है लेकिन आपराधिक प्रकरण के चलते उन पर निपटारे संबंधी शर्त भी लगाई गई है। केंद्रीय वन, जलवायु एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दी है।
2023 DPC में बनाए (IFS)आईएफएस
केंद्रीय वन, जलवायु एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 2023 की डीपीसी में शीतल प्रसाद शाक्य, रामकिशन सोलंकी, रेशम सिंह धुर्वे, सुंदर दास सोनवानी, सुरेश कुमार अहिरवार, संतोष कुमार रणशोर, बालक राम सिरसाम, भानु प्रकाश बाथम, ज्योति मुड़िया, हरीश चंद्र बघेल, माधव सिंह मौर्य, मानसिंह मरावी, और योहान कटारा को आईएफएस के तौर पर प्रमोशन मिला है।
2024 की डीपीसी में ये हैं IFS
2024 की डीपीसी के लिए अनुभा त्रिवेदी, भारत सोलंकी, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सुरेश कुमार अहिरवार, शिको राही किचोलिया,जया पांडे त्रिपाठी, मुकेश पटेल, मनोज कुमार सिंह, लाल सुधाकर सिंह, विद्याभूषण मिश्रा, विजेंद्र खोबरागड़े राजवेंद्र मिश्रा के नामों का चयन हैं। लिहाजा मध्यप्रदेश राज्य वन सेवा के 24 अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा देकर भारतीय वन सेवा (आईएफएस) बनाया गया है।

