मार्च महीने होगी मध्य प्रदेश में छुट्टियों की बरसात, 14 दिन बंद रहेंगे स्कूल, ऑफिस और बैंक, महज 17 दिन होगा काम

Thursday, Feb 12, 2026-06:15 PM (IST)

(भोपाल): मध्य प्रदेश के वासियों के लिए अगले महीने मतलब कि मार्च के महीने में छुट्टियो की बरसात होने वाली है। मार्च महीने इतना ज्यादा छुट्टियां है कि लोगों को घर-परिवार के साथ काफी समय बिताने को मिलेगा।दरअसल मार्च को छुट्टियों भरा महीना कहा जा रहा है। आने वाले मार्च के महीने में 03, 19, 20, 21, 27 और 31 मार्च को सरकारी छुट्टी रहेगी। जाहिए है 6 छुट्टियो की सौगात से कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले रहने वाली है। मार्च महीने में  सिर्फ 17 दिन होगा काम

मार्च महीने में है छुट्टियों की बरसात,सिर्फ 17 दिन होगा काम

मार्च के महीने में  सरकारी कर्मचारियों को कई सारी छुट्टियां मिलेंगी मार्च के महीने में 6 छुट्टियां मिलने से परिवार के साथ कई प्लान भी बनाए जा सकते हैं और काम की थकावट से राहत पाई जा सकती है।

नोट कर लें छुट्टियों का पूरा शैड्यूल...

आपकी  जानकारी के लिए बता देते हैं कि कि मार्च के महीने में 03, 19, 20, 21, 27 और 31 मार्च को सरकारी छुट्टी रहेगी। सरकारी कलेंडर के मुताबिक 03 मार्च को होली है  जबकि 19 मार्च को गुड़ी पड़वा है।  20 मार्च चैती चांद, 21 मार्च ईद-उल-फित्र, 27 मार्च को रामनवमी तो वहीं  31 मार्च को महावीर जयन्ती की छुट्टी रहेगी। इस तरह से इस दौरान सभी बैंक, स्कूलों  के साथ ऑफिस भी बंद रहेंगे।  इतनी भारी संख्या में छुट्टियों होने से कर्मचारियों के लिए खुद और परिवार के लिए बहुत ज्यादा टाइम मिलने वाला है।

मार्च के इस महीने में  14 दिन बंद रहेंगे कार्यालय

आपको बता देते हैं कि मार्च के महीने में 14 दिन तक ऑफिस बंद रहेंगे और दूसरे शब्दों में कहा जाए तो  इस महीने महज 17 दिन ही काम होगा। मार्च में शनिवार-रविवार की नौ छुट्टियों के अलावा छह अन्य छुट्टियां हैं। जाहिर ये छुट्टियों की ये बरसात मध्य प्रदेश को लोगों को काफी राहत देने वाली क्योंकि आफिस के रोजाना काम से मस्ती के लिए टाइम मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News