इंदौर में 2 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में दबे एक ही परिवार के 7 लोग
Saturday, Sep 21, 2019-12:45 PM (IST)

इंदौर: इंदौर के परदेशीपुरा में दो मंजीला मकान ढहने से एक ही परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए। जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को एमवाई अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।
परदेशीपुरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा लाल गली क्षेत्र में सुबह सवा चार बजे नाले के किनारे बने मकान में हुआ। उन्होंने बताया कि घायलों में 40 वर्षीय एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उनकी दो बेटियां शामिल हैं। इलाज के बाद घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर नगर निगम का अमला पहुंचा। इसी दौरान मकान को खाली करवा लिया गया और इसके आसपास अवरोधक लगा दिए गए। बताया जा रहा है कि मकान नोशाद अली नामक व्यक्ति का है।