इंदौर किन्नर कांड मामले में फरार आरोपी पर इनाम हुआ 20 हजार, पुलिस ने किया जल्द गिरफ्तार करने का दावा

Thursday, Feb 12, 2026-08:15 PM (IST)

इंदौर ( सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पिछले किन्नर के साथ शोषण ब्लैकमेल व अन्य धाराओं के तहत मुक़दमा दर्ज किया था.  इसमें पुलिस ने अपने आपको पत्रकार बताने वाले युवक को गिरफ़्तार किया था वहीं उसका दूसरा साथी फ़रार हो गया था । पुलिस ने इसके ख़िलाफ़ 10, हज़ार का इनाम घोषित किया था लेकन अब इसकी फ़रारी पर इनाम बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दिया है।

मामले में आरोपी पंकज जैन किया था गिरफ़्तार, साथी अक्षय कुमायु हो गया था फ़रार

आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के पंढ़रीनाथ थाना क्षेत्र का है, जहाँ किन्नर के साथ शोषण और ब्लैकमेल कर पैसे की डिमांड करने का मामला सामने आया था।  जिसमें पुलिस ने मुक़दमा दर्ज किया था और कई दिनों बाद एक आरोपी पंकज जैन को इस मामले में गिरफ़्तार किया था,जबकी उसका साथी अक्षय कुमायु फ़रार हो गया था ।

जल्द ही आरोपी को पुलिस गिरफ़्तार करने का कर रही दावा

पुलिस ने उसके खिलाफ़ 10, हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया था लेकिन अब इसे बढ़ाकर पुलिस अधिकारियों ने 20, हज़ार कर दिया है।  एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि ट्रांसजेंडर के मामले में पुलिस ने मुक़दमा दर्ज किया था।  इसमें एक युवक को पहले गिरफ़्तार कर लिया था । जो अभी जेल में है वहीं दूसरा आरोपी अक्षय जो अभी तक फ़रार है। उसकी गिरफ़्तारी के लिए 20 हज़ार का इनाम घोषित किया है और जल्द ही आरोपी को पुलिस गिरफ़्तार करेगी करेगी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News