कोरबा में दीवार ढहने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

10/4/2022 12:35:25 PM

कोरबा (इमरान मल्लिक) : कोरबा जिले में दीवार ढहने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत हो गई है। मासूमों की मौत से गांव और परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दिल दहला देने वाली घटना पाली थाना के विकासखण्ड के राहा गांव की है। बताया जा रहा है कि तीनों एक ही परिवार के थे। तीनों की उम्र 4 वर्ष, 6 वर्ष और 8 साल थी। खेलने के दौरान दीवार के ढहने से मौत हुई है। ग्रामीणों की मदद से शवों को निकाल लिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। तफ्तीश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News