INDEPENDENCE DAY : जब कार्यक्रम के दौरान बेहोश हुए 3 पुलिसकर्मी

8/15/2018 4:49:19 PM

इंदौर/देवास : देश में आज 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में हर जगह तमाम तरह के आयोजन किए गए। इस दौरान इंदौर और देवास दोनों अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी दे रहे तीन जवान बेहोश होकर ग्राउंड पर ही गिर गए।

इंदौर में स्वतंत्रता दिवस के सरकारी कार्यक्रम में पंद्रहवी बटालियन के जवान शामिल हुए थे। इस आयोजन में झंडावंदन करने के लिए कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह पहुंचे थे। जहां उन्होंने ही परेड की सलामी भी ली, लेकिन जब वह मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम का आधे घंटे का सन्देश पढ़ रहे थे, इसी दौरान एक जवान बेहोश होकर गिर पड़ा।

PunjabKesari

दरअसल, परेड शुरू होने से पहले जवानों को लगभग एक घंटे तक खड़ा रखा गया। जिसके बाद परेड में शामिल एक जवान बेहोश होकर गिर पड़ा। बेहोश हुए जवान को उसके साथी उठाकर इलाज के लिए लेकर गए। वहीं, परेड में शामिल एक महिला पुलिसकर्मी को भी चक्कर आने लगे। जिसके बाद वह खुद को गिरने से पहले संभाल ली और जमीन पर बैठ गई।

PunjabKesari

ऐसी ही दूसरी घटना देवास से सामने आई। यहां कार्यक्रम में मुख्यतिथी के तौर पर प्रभारी मंत्री सुरेंद्र पटवा ने शिरकत की। कार्यक्रम परेड ग्राउंड में हो रहा था। इस दौरान जब वे जनता को संबोधित कर रहे थे तो तिरेंगे के नीचे खड़ी एक महिला पुलिसकर्मी बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद उन्हें पुलिस की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Recommended News

Related News