Punjab Kesari MP ads

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सामूहिक हत्याकांड, पति- पत्नी समेत 2 मासूम बच्चों की हत्या

Thursday, Sep 29, 2022-12:59 PM (IST)

दुर्ग (प्रदीप) : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई है। गुरुवार सुबह चारों का शव बाड़ी में पड़ा हुए मिले। मृतकों में पति पत्नी और दो बच्चे शामिल है। घटना की सूचना पर गांव में हड़कंप की स्थिति है। मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच कर रही है।

PunjabKesari

पुलिस ने बताया कि घटना ग्राम कपसदा के अकोला रोड पुनाराम टंडन की बाड़ी की है। यहां पर अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ रहकर बाड़ी की देखभाल करने वाले युवक को परिवार सहित किसी अज्ञात व्यक्ति ने बुधवार रात मौत के घाट उतार दिया है। घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस के साथ ही एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव और विभाग के सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस आस-पास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि हत्या में प्रयोग किया गया कुल्हाड़ी बरामद कर लिया गया है।

PunjabKesari

यह परिवार ग्राम कपसदा अकोला रोड पुनाराम टंडन की बाड़ी में पिछले 12 वर्ष से मृतक भोलानाथ यादव पिता राजभो यादव उम्र 34 वर्ष ग्राम देरगा सिंधी कला जिला बालंगीर ओडिसा निवासी फिलहाल अपने परिवार के साथ इस बाड़ी में काम करता था। हत्यारे ने उसकी पत्नी नैला यादव पति भोलानाथ यादव उम्र 30 वर्ष, लड़का परमद यादव पिता भोलानाथ यादव उम्र 12 वर्ष, लड़की मुक्ता यादव पिता भोलानाथ यादव उम्र 7 वर्ष को भी मौत के घाट उतार दिया है। सामूहिक हत्याकांड से पुलिस भी सकते में है। फिलहाल फोरेसिंक की टीम अपराधी को पकडऩे के लिए साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस को मृतक के भाई पर संदेह है। एसपी ने बताया कि मृतक के भाई के शरीर में चोट के निशान मिले हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News