बर्थडे पार्टी से लौट रहे सरकारी अधिकारियों की कार पेड़ से टकराई, माइनिंग इंस्पेक्टर समेत 5 की मौत

Monday, Sep 25, 2023-12:05 PM (IST)

उमरिया : उमरिया में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तड़के सुबह अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई हादसे में इसमें सवार शहडोल खनिज विभाग पदस्थ माइनिंग इंस्पेक्टर सहित 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पेड़ से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और तीन लोगों ने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया, वहीं दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

PunjabKesari

सभी मृतक शासकीय कर्मचारी थे, जो बर्थ डे पार्टी करके लौट रहे थे। हादसा उमरिया जिले के घुनघुटी चौकी क्षेत्र के हाईवे 43 के मझगंवा गांव में हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News