MP में 15 साल बाद मुस्लिम चेहरे को मिली कैबिनेट में जगह

12/26/2018 2:18:01 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को अपने कैबिनेट का विस्तार किया और करीब 28 मंत्रियों को सरकार में शामिल किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। वहीं,मध्य प्रदेश में 15 साल बाद किसी मुस्लिम चेहरे को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। आरिफ अकील भोपाल नॉर्थ से विधायक हैं और 15 साल बाद राज्य के मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले मुस्लिम भी। 

PunjabKesari


इन्होंने ली शपथ
मंगलवार को राजभवन में  विधायक विजयलक्ष्मी साधौ, सज्जन सिंह वर्मा, हुकुम सिंह कराड़ा, डॉ. गोविन्द सिंह, बाला बच्चन, आरिफ अकील, बृजेन्द्र सिंह राठौर, प्रदीप जायसवाल, लाखन सिंह यादव, तुलसी सिलावट, गोविन्द सिंह राजपूत, इमरती देवी, ओमकार सिंह मरकाम, डॉ. प्रभु राम चौधरी, प्रियव्रत सिंह एवं सुखदेव पानसे ने मंत्री पद की शपथ ली।  इनके अलावा, उमंग सिंघार, हर्ष यादव, जयवर्धन सिंह, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, लखन घनघोरिया, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, पी सी शर्मा, प्रद्युम्न सिंह तोमर, सचिन यादव, सुरेन्द्र सिंह बघेल एवं तरूण भनोत ने भी मंत्री पद की शपथ ली। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News