Punjab Kesari MP ads

50 साल के अधेड़ ने 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म! घर ले जाकर की दरिंदगी की हदें पार, FIR दर्ज

Wednesday, May 06, 2026-12:30 PM (IST)

मंदसौरः मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक 50 साल के अधेड़ ने 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। आरोप है कि मासूम को बहला-फुसलाकर साथ ले गया था। घर ले जाकर नाबालिग के साथ दरिंदगी की हदें पार की गई। रोती-बिलखती पीड़िता ने मां को आपबीती सुनाई। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

जानाकारी के अनुसार, यह घटना अफजलपुर थाना क्षेत्र के बिलांत्री गांव में हुई है। जहां निवासी अधेड़ ने पड़ोस में रह रही बच्ची को घर पर अकेला देखकर हवस का शिकार बनाया। बताया गया कि आरोपी लड़की को बहाने से अपने घर में ले गया था। इसी दौरान मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मामले में किसी को बताने पर धमकी दी गई। लेकिन, लड़की ने घर पहुंचते ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी मां को बताई।

मामले की जानकारी पर परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। जहां संबंधित आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार पूरी घटना में आरोपी के साथ एक अन्य व्यक्ति ओर शामिल था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों पर पास्को एक्ट सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की निशानदेही पर आरोपियों के घर की तलाशी भी ली है जिसमें आरोपियों के घर से तंत्र मंत्र करने की सामग्री भी मिलने की बात सामने आई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News