Punjab Kesari MP ads

एमपी में बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी ने घर ले जाकर हैवानियत की हदें पार; परिजनों के उड़े होश

Saturday, Apr 25, 2026-05:13 PM (IST)

डबराः मध्य प्रदेश के डबरा जिले में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 6 साल की मासूम से दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि पड़ोसी बहला-फुसलाकर घर साथ ले गया था। इस दौरान मासूम से दरिंदगी की गई। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना डबरा के पिछोर में हुई है। जहां 22 साल के युवक ने 6 साल की बच्ची से दरिंदगी की गई। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला राहुल कुशवाह उसे टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ घर ले गया था। इस दौरान बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मासूम चीखती-चिल्लाती रही लेकिन, आरोपी तरस नहीं आया। घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।

घटना की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। बेटी की हालत देख चीख-पुकार मच गई। मामले में पुलिस को शिकायत सौंपी गई। आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए ग्वालियर पहुंचाया। इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी राहुल कुशवाह को गिरफ्तार किया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News