Punjab Kesari MP ads

72 साल की बुजुर्ग से दरिंदगी! घर में घुसा युवक, दुष्कर्म कर दी जान से मारने की धमकी

Friday, May 15, 2026-03:25 PM (IST)

CG Desk: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि युवक ने घर में जबरन घुसकर दरिंदगी की हदें पार की है। विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक घटना जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में हुई है। जहां एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला को एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। बताया गया कि महिला देर रात करीब 9 बजे गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम से लौटी थी। आरोप है कि महिमा प्रकाश मिंज (26) जबरन घर में घुस आया। इसी दौरान महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।  

महिला किसी तरह युवक के चंगुल से भागकर घर से बाहर निकली। शोर-शराबा कर आसपास के लोगों को इक्ठ्ठा किया। जबकि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64-1, 115-2, और 332-बी के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र स्थित उसके गृह ग्राम से गिरफ्तार किया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News