MP में निगम-मंडलों में जल्द खुलने वाला है नियुक्तियों का ताला - BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

Monday, Oct 27, 2025-02:38 PM (IST)

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा — निगम और मंडलों में नियुक्तियों का रास्ता जल्द खुलेगा। पदाधिकारियों की घोषणा हो चुकी है, अब शेष नियुक्तियां भी तय समयसीमा में पूरी होंगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार और संगठन से जुड़ी सभी जिम्मेदारियां तय समय पर दी जाएंगी, और कार्यकर्ताओं को उनकी भूमिका के अनुसार एडजस्ट किया जाएगा।

गुना घटना पर बोले — सख्त कार्रवाई होगी

गुना जिले की हालिया घटना पर खंडेलवाल ने कहा — यह मामला मेरे संज्ञान में है, मुख्यमंत्री ने भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जांच जारी है, और पार्टी स्तर पर भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। मध्यप्रदेश में कानून का राज है, किसी को भी गलत व्यवहार करने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि हर नागरिक की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रशासन तुरंत कार्रवाई कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News