Punjab Kesari MP ads

सागर में कार का कांच फोड़ कर 10 लाख रुपए की चोरी, व्यापारी ने थाने में की शिकायत

Thursday, Nov 14, 2024-10:22 AM (IST)

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में आने वाले सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चितौरा में अन्नपूर्णा मुंगोड़ी की दुकान के सामने खड़ी कार से बुधवार को बदमाश कांच फोड़कर 10 लाख रुपए चोरी करके ले गए हैं व्यापारी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में पहुंचकर की पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापारी अजय कुमार जैन बुधवार को अपनी कार से सागर आए थे और यहां पर एचडीएफसी बैंक से 10 लाख रुपए निकाले और यह रुपए कार में रख दिए थे। 

व्यापारी सागर से वापस गौरझामर जा रहे थे। इस दौरान वह अन्नपूर्णा मंगोड़ी वाले की दुकान पर रुक गए और गाड़ी को पार्किंग में खड़ी कर के नाश्ते की दुकान पर चले गए। इसी दौरान बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया जब व्यापारी वापस आए तो उन्होंने देखा कि कार का कांच टूटा हुआ था और कार के अंदर रखे 10 लाख रुपए भी गायब थे। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News